Gorakhpur News: खुद को बताया बेटे का दोस्त और उड़ा दिए महिला के जेवर
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक जालसाज ने बेटे का दोस्त बनकर महिला के जेवर उड़ा दिए। यह मामला है एम्स थानाक्षेत्र स्थित सोनबरसा बाजार का। महिला ने थाना चौकी पर इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बेलवा खुर्द की सोनमती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि घर से फोरलेन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और बेटे प्रमोद का नाम लेते हुए कहा कि वह हैदराबाद में उसके साथ काम करता है। उसने सोने, चांदी का जेवर व कुछ सामान पार्सल भेजा है। उसे छुड़ाने के बहाने मुझे बाइक पर बैठा लिया। फोरलेन पर उसने बाइक रोककर पार्सल छुड़ाने के नाम पर पैसे मांगे। पैसे न होने पर मैंने एक जोड़ा सोने का टप्स, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल उतारकर उसे दे दिया। कुछ देर बाद भी जब वह नहीं आया मुझे जालसाज होने का शक हुआ।

इसी क्रम में जुट मिल परिसर स्थित सेंट्रल बैंक से 10 हजार निकालकर घर जा रहे डोमहरमाफी के आसवरन से उचक्कों ने ठगी कर ली। उन्होंने पुलिस को इस तहरीर दी है।












Click it and Unblock the Notifications