UP: राजस्थान से आए 45 साल के दुल्हे की तलाश में गोरखपुर पुलिस, किशोरी दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा
गोरखपुर के गुलरिहा में 17 साल की किशोरी का जबरन 45 साल के व्यक्ति से निकाह कराया जा रहा था।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस राजस्थान से आए 45 वर्षीय व्यक्ति की तलाश में है। यह व्यक्ति गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से जबरन निकाह करने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यह निकाह रुकवाया। इसी दौरान यह व्यक्ति अपने दोस्त के साथ फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार रात 17 साल की किशोरी का राजस्थान से आए 45 वर्षीय व्यक्ति से जबरन निकाह कराया जा रहा था। यह व्यक्ति राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। गांव के कुछ लोगों ने पैसों की लालच में आकर किशोरी का निकाह इसके साथ तय कर दिया था। गुरुवार को दोनों को राजस्थान लौटना था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जब तक मौके पर पहंचती तब दुल्हा फरार हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके साथ ही दुल्हन से पूछताछ की जा रही है।
Gorakhpur News: बंदूक की नोक पर महिला से की थी छेड़खानी, पुलिस ने किया यह हाल
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि राजस्थान से आए व्यक्ति की गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से जबरन निकाह कराया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications