तजाकिस्तान में बर्फीली हवाओं और कम तापमान में जबरन काम कर रहे गोरखपुर के 28 लोगों ने सीएम योगी से लगाई गुहार
गोरखपुर के 28 लोग तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में फंसे हुए हैं। उन्होंने सीएम योगी से वतन वापसी की गुहार लगायी है।

Gorakhpur News: इन दिनों गोरखपुर के 28 लोग तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में फंसे हुए हैं। यहां फंसे कुल भारतीयों की संख्या लगभग दो सौ है। गोरखपुर के लोग तीन माह पूर्व यहां से काम के सिलसिले में दुशांबे गए हुए थे। जिस काम के लिए वो लोग गए थे वो काम न देते हुए उन्हें धोखे से बर्फीली हवाओं और माइनस एक डिग्री से कम तापमान वाली जगह जबरन काम कराया जा रहा है। बिना भाेजन पानी के इन लोगों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सभी ने वतन वापसी के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के 28 लोग न्यू ग्लोबल ऑफिस के जरिए काम करने तजाकिस्तान गए हुए थे। वहां दूसरे काम में लगाते हुए उनके साथ धोखा किया गया। इस समय इन सभी को माइनस डिग्री तापमान में जबरन बर्फीली पहाड़ो पर काम कराया जा रहा है। इन सभी को खाने को भी कुछ नहीं दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके सभी ने सीएम योगी से वतन वापसी की गुहार लगायी है।
गोरखपुर के रहने वाले देवी प्रसाद ने बताया कि दुशांबे से दूर एक कंपनी द्वारा डैम बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें खुदाई के लिए डीजीएम कंपनी ने धोखे से लगा दिया है। यहां हमे जबरन काम करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को काम के लिए कोई लाइसेंस भी नहीं दिया गया है। कंपनी की गाड़ी का एक्सीडेंट होेने पर उसकी भरपाई हम सभी के सेलरी से ही की जाएगी।
इन पीड़ितों के मुताबिक, भारतीय दूतावास भी कोई मदद नहीं कर रहा है। 15 दिन पहले इसकी जानकारी दूतावास के लोगों को हुई थी। वह आए भी और आश्वासन देकर लौट गए। गोरखपुर की न्यू ग्लोबल ऑफिस ने एक कर्मचारी से नौकरी लगाने के नाम पर 1.10 लाख रुपए वसूला था। तजाकिस्तान की डीजीएम कंपनी का कहना है टिकट और वीजा सब फ्री था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications