Gorakhpur News: पीएम स्वनिधि योजना के तहत पटरी व्यापारियों को मिला 20 करोड़ का लोन
गोरखपुर में पटरी व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत19 हजार से अधिक रेहड़ी-पटरी कारोबारियों जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से 20.62 करोड़ रुपये से अधिक का गारंटी मुक्त मिला है।
गोरखपुर,28 जुलाई: गोरखपुर में गुरुवार को रेहड़ी पटरी व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 19 हजार से अधिक रेहड़ी-पटरी कारोबारियों जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से 20.62 करोड़ रुपये से अधिक का गारंटी मुक्त मिला है।

डू डा गोरखपुर के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि पीएम स्वनिधि (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) योजना में 19054 रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को फर्स्ट लोन के रूप में 10-10 हजार का लोन बैंकों से दिलाया जा चुका है। जबकि 785 ने 20-20 हजार रुपये का सेकेंड लोन लेकर अपने कारोबार को और रफ़्तार दी है। फिलहाल 1040 की संख्या उन पटरी कारोबारियों की है, जिन्हें जल्द ही सेकेंड लोन मिल जाएगा।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के भविष्य को लेकर गंभीर हैँ। उनके निर्देशानुसार सभी पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने का लगातार प्रयास किया जाता है।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत आवेदन कर रेहड़ी-पटरी चलाने वाले 10 हजार रुपये का गारंटी फ्री लोन प्राप्त कर सकते हैं। लोन की राशि एक साल में चुका देने पर दूसरी बार 20 हजार और तीसरी बार 50 हजार रुपये का लोन लेकर कारोबार को और विस्तार दिया जा सकता है।पीएम स्वनिधि योजना में समय से भुगतान करने में सात प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाता है। यही नहीं, अगर लोन देने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदार ने लोन भुगतान मोड में किया तो उसे 1200 रुपये तक कैशबैक भी मिलता है।
पीएम स्वनिधि योजना की सफलता को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नगर निगम गोरखपुर की तरफ से स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्वनिधि लोन लेकर कारोबार को आगे बढ़ाने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को सम्मानित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications