UP: दस बच्चों की मां की पंचायत ने कुंवारे से करा दी शादी, हैरान कर देगी यह प्रेम कहानी
Gorakhpur: गोरखपुर में पंचायत ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसमें दस बच्चों की मां का विवाह एक कुंवारे से कराया गया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जो हैरान करने वाली है। यहां दस बच्चों की मां को एक कुंवारे से प्यार हो गया। दोनों में काफी दिनों से यह प्रेम संबंध था। गांव में जब यह चर्चा का विषय बन गया तब पंचायत ने दोनों की शादी करा दी।
यह मामला है गोरखपुर के चिल्लूपार का। जहां दस बच्चों की मां का एक चालीस वर्षीय कुंवारे से पंचायत ने विवाह करा दिया है। महिला के पति की छह साल पूर्व मौत हो चुकी है। इन दोनों में उसके बाद से ही प्रेम प्रसंग था। एक साल के लिए दोनों फरार भी थे। देवरिया का रहने वाला व्यक्ति व गोरखपुर जिले की बड़हलगंज क्षेत्र निवासी विधवा महिला (42) एक साथ रहना चाहते थे। बीते दिनों दूल्हन के गांव आने पर बच्चों द्वारा इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई, जिसके बाद गांव स्कूल में पंचायत हुई और शुक्रवार को दोनों की शादी गांव के ही शिव मंदिर में करा दी गई।
ग्रामीणों का कहना है कि लगभग पांच साल से इन दोनों में प्रेम संबंध था। काफी समय से ये फरार भी चल रहे थे। ऐसे में पंचायत ने दोनों का विवाह कराने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications