गोंडा: नशे में धुत दबंग युवक ने सिपाही पर गुटखा थूका, हाथ भी तोड़ा

गोंड़ा। उत्तर प्रदेश में अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं। वह खुद भी अब दबंगों के आतंक का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र का है। यहां नशे में धुत एक दबंग युवक ने सिपाही पर गुटखा खाकर थूका, मना करने पर हाथापाई की। जिसमें सिपाही का हाथ टूट गया। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

young man broke the constables hand

मीडिया खबरों के मुताबिक, 22 अगस्त की देर शाम करनैलगंज नगर से होकर सिधीं समाज के झूलेलाल का जुलूस निकलना था। जुलूस में कस्बा चौकी के सिपाही सोनू यादव व विवेक की ड्यूटी लगी थी। दोनों सिपाही मौर्यनगर चैराहे पर थे तभी नशे में धुत सनी नाम का एक युवक वहां पहुंचा और हंगामा करने लगा। सिपाही सोनू ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो युवक ने गुटखा खाकर सिपाही पर थूक दिया।

सिपाहियों ने जब उसे जाने को कहा तो उसने अपने साथी को भी बुला लिया और और सिपाहियों से हाथापाई करने लगा। सिपाही सोनू पर थूकने के साथ ही डंडे से वार भी कर दिया, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली पहुंचा दिया। चौकी प्रभारी कस्बा केके सिंह ने बताया कि सनी व उसके साथी अभिषेक निवासी रौतनपुरवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सिपाही सोनू ने दोनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+