गोंडा: महिला ने बीच सड़क मनचले को सिखाया सबक, चप्पल से की पिटाई

गोंडा। यूपी के गोंडा में मनचले की हरकतों से तंग आ चुकी महिला के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। महिला ने बीच सड़क मनचले को पकड़ लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

woman beats up eve teaser on road in gonda

नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली महिला के मुताबिक, बलवंतपुरवा का रहने वाला एक युवक काफी दिनों से उसका पीछा करता था। सुबह जब महिला चिंटू बाबा मंदिर के पास पहुंची तो युवक ने उसपर कमेंट किए। महिला ने युवक का बाल पकड़कर घसीट लिया और चप्पल निकाल उसे जमकर पीटा। महिला का पति कमाई के लिए बाहर रहता है और वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। मनचला युवक काफी दिनों से उसे तंग कर रहा था। आते जाते पीछा करते हुए भद्दे कमेंट करता था, लेकिन वह लोक लाज के चलते कुछ नहीं करती थी। सोमवार को आखिरकार उसको सब्र का बांध टूट गया उसने सबके सामने सबक सिखाने की ठान ली।

नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक शिवम को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई में जुट गई है। सीओ सिटी कृपा शंकर कनौजिया ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंटू बाबा मंदिर पर एक महिला ने एक युवक की सरेआम पिटाई की है। युवक महिला को काफी दिनों से परेशान कर रहा था, जिससे परेशान महिला ने उसकी पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है और इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+