गोण्डाः नशेड़ी युवक ने घर में मचाया कोहराम, नशे में पिता को भी पीटा

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत रमवापुर हरदो पट्टी में आधी रात एक नशेड़ी युवक ने नशे की हालत में अपने ही घर को जंग का मैदान बना दिया। वहीं हैवान बने नशेड़ी बेटे ने समझाने का प्रयास कर रहे अपने पिता को भी नहीं बख्शा। जिसके बाद देखते ही देखते नशेड़ी बेटे ने चंद पलों में घरवालों को पीट-पीटकर सभी को खौफजदा कर दिया।

uttar pradesh gonda man beat to his father in hangover

मामला ज्यादा बढ़ता देख घर के सदस्यों व चोटिल पिता ने मिलकर युवक पर काबू पाते हुए उसे रस्सी से बांध दिया।इसके बाद परिजनों ने यूआई डायल 112 को घटना की सूचना दी। यह सारा नाटकीय दृश्य थाना इटियाथोक के ग्राम पंचायत रमवापुर हरदो पट्टी के मजरा सामदा माफी से जुड़ा है। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम को पीड़ित पिता ने बताया कि बेटा नशे का आदि है।

वह नशे की हालत में आए दिन घर मे तोड़-फोड़ किया करता है। जिसके डर के साए में बाकी सभी घर वाले रहने को मजबूर हैं। वहीं पीआरवी 0877 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया बुझाया और उन्हें शांत किया। साथ ही युवक की रस्सियां खोलकर उसे बंधन से मुक्त कराया और उसे अपने हिरासत में लेकर थाने के सुपुर्द कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+