घर से खेत की रखवाली करने गईं सगी बहनों से 2 बाइक सवारों ने किया दुराचार, लोगों ने एक दबोचा
गोण्डा. उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में घर से खेत की रखवाली करने गयीं दो सगी बहनों के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। वे युवक बाइक पर सवार थे। पीड़िताओं ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि, वे युवक रास्ते में मिले थे। उन युवकों ने उन्हें अगवा किया और झाड़ियों में खींच ले गए। वे दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ देर बाद वहां अन्य लोग दिखे तो एक दुष्कर्मी हत्थे चढ़ गया, दूसरा भाग निकला।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस के पास पीड़िताओं ने शिकायत लिखवाई है। पुलिस ने एक पीड़िता का मेडिकल कराया है। साथ ही एक अभियुक्त को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है। पुलिस सभी तथ्यों के जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि, पहले एक बेटी की शिकायत ही दर्ज की गई थी। बाद में फिर से दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अब पुलिस कह रही है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पता चला है कि, एक आरोपी को तो लोगों ने मौके से पकड़ लिया था, जबकि दूसरा भाग निकला था।












Click it and Unblock the Notifications