गोंडा: अमरूद तोड़ने निकलीं 6 और 7 साल की सगी मासूम बहनों के साथ रेप, आरोपी फरार

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अमरूद तोड़ने निकलीं दो मासूम सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियों की उम्र 6 और 7 साल बताई जा रही है। वहीं, रेप का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगा है, जो अभी फरार है। तो वहीं, पुलिस ने बच्चियों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्चियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Recommended Video

    गोंडा: अमरूद तोड़ने निकलीं 6 और 7 साल की सगी मासूम बहनों के साथ रेप, आरोपी फरार
    Two innocent sisters physical attack in Gonda district

    मामला गोंडा जिले के उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मासूम बच्चियां अमरूद तोड़ने के लिए घर से निकलीं थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक उन्हें जबरन अपने घर ले गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों बालिकाओं ने किसी तरह घर पहुंच कर परिवार को जानकारी दी। घटना की जानकारी जब परिवार वालों को मिली तो परिवार में हड़कंप मचा गया है।

    बच्चियों के माता-पिता उन्हें लेकर उमरी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं, सीओ तरबगंज महावीर सिंह ने बताया कि एक लिखित तहरीर मिली थी कि दो बच्चियों के साथ एक गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। प्रकरण के संबंध में स्थानीय थाने में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

    अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें बना दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। घटनास्थल का उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है गांव में पुलिस बल तैनात है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+