गोंडा: पंचायत में प्रधान ने की मारपीट और आगजनी, इलाके में तनाव पर पहुंची फोर्स

Gonda news, गोंडा। यूपी के गोंडा में पंचायत के दौरान हुई मारपीट व आगजनी की घटना के बाद तनाव फैल गया। आरोप है कि दो भाइयों के बीच के विवाद का निपटारा कराने के लिए बुलाई गई पंचायत में गांव के समुदाय विशेष के ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों ने मारपीट की। लगभग एक दर्जन छप्परों को आग के हवाले कर दिया। जिले के कर्नलगंज थानाक्षेत्र के बसेरिया पठानपुरवा गांव में प्रधान की इस हरकत से मामला दो समुदायों के बीच का हो गया और गांव सहित आसपास के इलाकों मे तनाव फैल गया जबकि मारपीट मे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हालांकि तनाव को देखते हुए गांव मे बड़ी संख्या मे पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

Tention after pradhan and supporters ruckus

दो भाइयों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद के निपटारे के लिए गांव मे पंचायत बुलायी गई थी। पंचायत में आसपास के गांवों के कई संभ्रांत मौजूद थे। इसी बीच गांव के प्रधान इकबाल भी अपने समर्थकों के साथ पंचायत मे पहुंच गए। प्रधान के पहुंचने के बाद एक पक्ष उग्र हो गया और मारपीट करने के बाद प्रधान ने समर्थकों संग छप्पर को आग के हवाले कर दिया।

Tention after pradhan and supporters ruckus

इसके बाद मामला बिगड़ गया और दो भाइयों के बीच का यह विवाद दो समुदायों के संघर्ष में तब्दील हो गया। दो समुदायों के बीच संघर्ष की सूचना फैली तो बसेरिया समेत आसपास के गांवों मे भी तनाव फैल गया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामूली विवाद के खूनी संघर्ष में तब्दील होने पर मौके पर पहुंचे जिले के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद के निपटारे के लिए चल रहे पंचायत में पहुंचे ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों द्वारा मारपीट और छप्पर में आग लगाने की बात सामने आई है।

इस मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई हैं जिनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+