क्लासरूम में पढ़ रहे बच्चों के ऊपर भरभराकर गिरी छत, 15 घायल, 6 मासूमों की हालत नाजुक

गोंडा। यूपी के गोंडा में बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत गिरने से 15 बच्चे घायल हो गये। जिले के छपिया क्षेत्र के दरियापुर प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 15 बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गए जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों का जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में इलाज चल रहा है।

many children injured after classroom roof collapse

दरअसल जिले के छपिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बने प्राथमिक विद्यालय दरियापुर की छत भरभराकर गिर गई और इस हादसे में एक महिला टीचर समेत 15 बच्चे घायल हो गए। हादसे के वक्त बच्चे क्लासरूम में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। वहीं मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया मे भर्ती कराया जहां गंभीर हालत में 6 नौनिहालों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

many children injured after classroom roof collapse

इस विद्यालय की मरम्मत लगभग 2 साल पहले हुई थी। वहीं कायाकल्प योजना के तहत भी इसका जीर्णोद्धार कराया गया था मगर घटिया क्वालिटी के चलते यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल की हाल ही में मरम्मत कराई गई थी लेकिन घटिया निर्माण सामग्री के चलते यह हादसा हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक स्कूल की छत गिरने से हादसा हुआ है। घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं इस लापरवाही भरे हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुये डीएम और बीएसए को मौके पर जाकर बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+