दूल्हे ने धनुष तोड़ पूरी की शर्त, दुल्हन बोली-सीता की तरह करना चाहती थी शादी

Gonda News, गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी से पहले दूल्हे के सामने एक शर्त रख दी। दुल्हन ने कहा कि शर्त पूरी होने के बाद ही वह अपनी ससुराल जाएगी। जिसके बाद सभी दुल्हन की शर्त पुरी करने में लग गए। आनन-फानन में स्टेज पर स्वयंवर रचाया गया। इसके बाद दूल्हे ने स्वयंवर में रखे धनुष को तोड़ा और दूल्हन के गले में वरमाला पहनाई।

शर्त सुनकर परिजन हो गए आश्चर्यचकित

शर्त सुनकर परिजन हो गए आश्चर्यचकित

गोंडा जिले के आवास विकास कालोनी के रहने वाले ग्यानेंद्र नाथ श्रीवास्तव की बेटी शैफाली उर्फ गजल की मंगलवार को शादी थी। बारात लखनऊ के चिनहट से चलकर गोंडा आई थी। शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित इस वैवाहिक समारोह में कायस्थ समाज के रीति रिवाज के मुताबिक विवाह की रस्में निभाई जानी थी। इसके लिए तैयारी भी हो चुकी थी। लेकिन दुल्हन बनी शैफाली ने जब पालकी में बैठकर विवाह मंडप में प्रवेश किया तो उसने अपने होने वाले दूल्हे असीम आनंद के सामने यह शर्त रख दी। शैफाली की इस शर्त से समारोह में शामिल उसके परिजन आश्चर्यचकित रह गए।

दुल्हन यह रखी थी शर्त

दुल्हन यह रखी थी शर्त

दुल्हन ने शादी से पहले अपने होने वाले दूल्हे के लिए शर्त रखी कि जैसे श्रीराम ने धनुष तोड़कर सीता जी से विवाह किया था। वैसे ही उसका दूल्हा भी धनुष तोड़ उसके साथ विवाह करें। जिसके बाद शादी में एक धनुष का इंतजाम किया गया।

दूल्हे ने तोड़ा धनुष

दूल्हे ने तोड़ा धनुष

शर्त पूरी करने के लिए दूल्हे ने धनुष को श्रीराम चंद्र जी की तरह तोड़ दिया। धनुष तोड़ जाने के बाद दोनों की शादी हो सकी। वहीं, दूल्हे की मानें तो आज अगर वह धनुष को तोड़ पाने में असफल होता तो उसकी शादी नहीं हो पाती।

क्या कहा दुल्हन ने

क्या कहा दुल्हन ने

दुल्हन शैफाली की मानें तो जैसे श्रीराम और सीता जी के विवाह हुआ था उसी प्रकार उसकी शादी हो। इसलिए शैफाली ने अपनी शादी के लिए दूल्हे पक्ष के सामने ऐसी शर्त रखी। शर्त सुनकर दूल्हे पक्ष के लोग काफी खुश हुए और उन्होंने उसकी शर्त स्वीकार कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+