गोंडा: बिसुही नदी में नहाते समय डूबे गए थे तीन बच्चे, आज उतराते मिले शव

गोंडा, 29 जुलाई: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आई है। यहां खरगूपुर थाना क्षेत्र के भोलाजोत गांव में बिसुही नदी में बुधवार 28 जुलाई को नहाते समय तीन बच्चे डूब गए थे। तीनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस व गोताखोरों की टीम लगाई गई थी। दिन भर चले रेस्क्यू के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली थी। वहीं, इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। बता दें कि गुरुवार की सुबह नदी में तीनों बच्चों के शव उतराते मिले।

Gonda News: Three children no more after get drowning in Bisuhi river

खबर के मुताबिक, खरगूपुर थाना क्षेत्र के पंचरुखी मनोहरजोत गांव के 12 वर्षीय विक्रांत कुमार, छोटेलाल व आनंद कुमार मिश्र बुधवार को घर से राशन लाने के लिए निकले थे। रास्ते में भोलाजोत गांव के पास तीनों किशोर बिसुही नदी में नहाने लगे। इस दौरान तीन बच्चों गहरे पानी में चले गए और एक-एक करके तीनों नदी में डूब गए। तीनों बच्चों को डूबता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नदी में इनकी तलाश की लेकिन, पता नहीं चल पाया। कुछ ही देर में खरगूपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन, तीनों बच्चों को नहीं तलाश सकी। वहीं, घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजन रोते बिलखते घाट पर पहुंच गए और अपने बच्चों का पता लगाने के लिए लोगों से गुहार लगाने लगे। वहीं, एसडीएम सदर सूरज पटेल ने बताया कि गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन रात्रि तक शव बरामद नही हुआ था। गुरुवार प्रातः तीनों बच्चों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, तीनों बच्चों के शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+