VIDEO: आम तुड़वाने के लिए 9 साल की बच्ची को खेत पर ले गया 13 साल का लड़का, दरिंदगी कर फरार
Recommended Video
गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक 13 साल के लड़के ने 9 वर्षीय बच्ची का रेप किया। फिर उसे वहां से छोड़कर भाग गया। बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के लिए पहले उसे सीएचसी ले जाया गया, उसके बाद महिला अस्पताल लाया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए सिपाही इलाके में जा पहुंचे हैं। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि हमारी 9 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाला लड़का आम तोड़ने के बहाने खेत में ले गया था। जहां उसने बलात्कार किया। किसी तरह वह घर लौटी। उधर, वह वारदात के बाद फरार हो गया। इस मामले में गोण्डा के अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

इधर, किशोरी को अगवा कर जंगल में की दरिंदगी
यूपी में ही शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र की एक किशोरी को किडनैप कर लिया गया। तीन लोग उसे जंगल में ले गए और गैंगरेप किया। उसे बाद सभी दरिंदे उसे दिल्ली ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में बस में किशोरी को होश आ गया। वह रोने लगी तो यात्रियों को संदेह हुआ। बस रोक दी गई और फिर एक आरोपी को पकड़ लिया गया। दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी को अपने साथ लेकर मेडिकल के लिए भिजवाया। उसके बाद दो अन्य बलात्कारियों की तलाश में जुट गई।












Click it and Unblock the Notifications