Gonda BJP: वायरल वीडियो में दिखी महिला की सच्चाई आई सामने, जानें क्या है BJP नेता से उसका रिश्ता?
Gonda BJP viral video: गोंडा में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है। वीडियो में बीजेपी जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। वीडियो में दिख रही महिला खुद सामने आई हैं और उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया है। महिला ने कहा है कि उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस मामले में महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है।

महिला ने कहा कि अमरकिशोर उनके लिए भाई समान हैं और उनके बीच पारिवारिक रिश्ते हैं। वायरल क्लिप के पीछे सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल की रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष से मदद मांगी थी।
महिला का यह भी कहना है कि वह उनके साथ पार्टी कार्यालय पहुंची जहां सीढ़ियों पर चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ा और जिलाध्यक्ष ने उन्हें पकड़ लिया तथा गिरने से बचाया। इसी दौरान के उस वीडियो तोड़-मरोड़ कर वायरल किया गया है।
हील सैंडल पहने थीं और फिसल गया पैर
महिला ने विस्तार से बताया कि वे लखनऊ से लौट रही थीं और चक्कर की हालत में थीं। ऐसे में उन्होंने अमरकिशोर कश्यप को कॉल किया, जिन्होंने तुरंत रिस्पॉन्ड किया और उन्हें स्टेशन से पार्टी कार्यालय लेकर आए। वह हील सैंडल पहने थीं और सीढ़ियां चढ़ते हुए पैर फिसल गया।
महिला ने कहा कि इसी दौरान का वीडियो में सीसीटीवी में कैद हुआ है। लेकिन कुछ लोग इस फुटेज को ऐसे दिखा रहे हैं जैसे कोई अनैतिक संबंध हो। उन्होंने कहा कि यह एक महिला की गरिमा से खिलवाड़ है। साथ ही इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश होने की भी बात कही।
मैं दो बच्चों की मां हूं, कोई नादान नहीं
महिला ने कहा कि वह पिछले साढ़े तीन साल से भाजपा से जुड़ी हैं और अमरकिशोर कश्यप को पारिवारिक सदस्य की तरह हैं। महिला ने आगे यह भी कहा "मैं कोई मासूम लड़की नहीं हूं, दो बच्चों की मां हूं। मुझे कोई बहला-फुसला नहीं सकता।"
मुकदमा दर्ज कराने के बाद महिला द्वारा यह भी कहा गया कि यदि यह नहीं रुका तो वे मानहानि का मुकदमा करेंगी और महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएंगी। उनका कहना है कि किसी महिला को सहारा देना अपराध नहीं है, बल्कि इंसानियत है।
यह भी बता दें कि मामले में अमरकिशोर कश्यप उर्फ बमबम ने भी वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो पार्टी कार्यालय परिसर का है और यह 12 अप्रैल की रात का है। महिला कार्यकर्ता तबीयत खराब होने पर कुछ घंटे आराम के लिए आई थीं।
उन्होंने कहा कि अगर किसी की मदद करना जुर्म है, तो मैं कुछ कह नहीं सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह वीडियो उनके ही स्टाफ द्वारा लीक किया गया है। वहीं ऐसा क्यों और किसने किया? इस बारे में बीजेपी नेता कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल क्लिप में पार्टी कार्यालय की सीढ़ियां नजर आ रही हैं, जहां महिला कार्यकर्ता को पहले खड़ा और फिर जिलाध्यक्ष को उन्हें गले लगाते दिखाया गया है। इसके बाद दोनों ऊपर की ओर जाते नजर आते हैं।
एक अन्य फुटेज में देखा गया कि एक गाड़ी कार्यालय परिसर में आती है, जिससे वही महिला उतरती हैं और जिलाध्यक्ष स्वयं गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं। इस दौरान अमरकिशोर कश्यप ने हरे रंग का कुर्ता और भगवा गमछा पहना हुआ है, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि भी होती है।












Click it and Unblock the Notifications