गोंडा: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन कराया धर्मांतरण, 8 आरोपियों पर केस दर्ज
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में लव जेहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक समुदाय विशेष के युवक ने एक युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसका धर्मांतरण कराकर उसे इस्लाम कबूल करा दिया। अब युवती को दुबई भेजने की साजिश रची जा रही है। इस मामले को लेकर जब युवती के पिता ने पुलिस ने शिकायत की तो आरोपियों ने युवती के घर में घुसकर उसके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। अब इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ धर्मांतरण कराने, धार्मिक उन्माद फैलाने व साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने युवक को पकड़कर जेल भेज दिया था
लव जेहाद का यह सनसनीखेज मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक गांव की रहने वाली युवती को मुस्लिम बिरादरी का एक युवक पहले अपने प्रेमजाल में फंसाकर कुछ दिन पहले भगा ले गया था। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ दिन बाद युवती को बरामद कर इस मामले में युवक को जेल भेज दिया था। इस शिकायत से नाराज आरोपी के परिजनों ने सोमवार की रात पीड़ित युवती के घर में घुसकर उसके परिजनों से मामले में सुलह का दबाव बनाया। जब परिजनों ने सुलह से इनकार किया तो उनके साथ मारपीट की गई और पीड़िता के पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया गया।
जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप
पीड़िता के पिता का आरोप है आरोपी युवक व उसके परिजनों ने युवती का जबरन धर्मांतरण करा दिया है और उसे दुबई भेजने की साजिश रच रहा था। इस मामले में आरोपी के परिजनों को विदेश से भी फंडिंग किए जाने का आरोप है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी को मानसिक रूप ये विक्षिप्त बताते हुए उसकी जांच कराने की मांग भी की है। फिलहाल, पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों समेत करीब दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने, धार्मिक उन्माद फैलाने व साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़िता के पिता के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?












Click it and Unblock the Notifications