एक्सीडेंट हुआ ऐसा कि पेड़ पर चढ़कर लटक गई कार, बच गई लोगों की जान
गोंडा। यूपी के गोंडा में एक अजीबोगरीब एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है जिसमें एक मार्ग दुर्घटना में एक एसयूवी कार पेड़ पर चढ़कर अतफर लटक गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। दुर्घटना गोंडा बेलसर मार्ग पर हुई है। इस घटना को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से कार को पेड़ से सुरक्षित उतारा गया।

गोंडा बेलसर मार्ग पर जेबीसी विद्यालय के पास यहां तेज गति से आते हुए एक एसयूवी कार पेड़ से जोर से टकराई और पेड़ पर चढ़ गई और डाली के सहारे उलटी खड़ी हो गई। कार में दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।

इस अजीबोगरीब हादसे को देखने के लिए वहां स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई और लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। बाद में ग्रामीणों के मदद से कार को सुरक्षित पेड़ से उतारा गया।












Click it and Unblock the Notifications