गोंडा हाईवे पर दिखा जूनियर अजगर, लोगों ने फिर क्या किया, देखिए वीडियो

गोंडा। यूपी के गोंडा हाईवे पर निकले अजगर के बच्चे से लोगों में हड़कंप मच गया। कर्नलगंज तहसील के सामने मिट्टी के नीचे से अजगर का बच्चा निकला। अजगर के बच्चे को देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी के नीचे दबे अजगर के बच्चे को निकालने के दौरान वह सड़क पर आया। वन विभाग को सूचित करने के बाद भी जब वन विभाग के लोग नहीं पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने ही बड़ी मशक्कत के बाद अजगर के बच्चे को खुद ही पकड़ा और जमीन के नीचे से निकालने के बाद जंगल में छोड़ा।

A child python on gonda highway

दरअसल निर्माणाधीन गोंडा-जरवल नेशनल हाईवे के पास मिट्टी में दबे अजगर के बच्चे को देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। इसके बाद आसपास के दुकानदार और लोगों ने मिट्टी में दबे अजगर के बच्चे को लाठी-डंडे से खोदकर निकाला। इसके बाद वह सड़क पर आ गया। फिलहाल अजगर के बच्चे को लोगों ने ही सुरक्षित जंगल के पास छोड़ दिया गया है।

मप्र के नीमच में घुसा 9 फीट लंबा मगरमच्छ

मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील के गांव तुमड़ा में एक मगरमच्छ की वजह से लोगों की जान पर बन आई और गांव में भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार गांव तुमड़ा के लोगों ने 9 फीट लम्बे एक मगरमच्छ को खेतों के रास्ते गांव की ओर आते देखा। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और हर कोई इसी प्रयास में जुट गया कि आखिर कैसे भी करके मगरमच्छ को गांव में घरों व पशुओं तक पहुंचने से रोका जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+