गोवा में टीएमसी ने जारी किया अपना घोषणापत्र, लुईजिन्हो फलेरो ने कहा- सरकार आई तो महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

पणजी, जनवरी 29। गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र में पार्टी ने "गृह लक्ष्मी योजना" के तहत हर घर की महिलाओं के खाते में 5,000 रुपये और गोवा के युवाओं के लिए 'युवा शक्ति" के तहत 4% ब्याज पर 20 लाख रुपये का लोन देने का वादा किया है।

Goa TMC

'स्थानीय निकाय में महिलाओं को देंगे 50 फीसदी आरक्षण'

Recommended Video

    Goa election 2022:CM Pramod Sawant ने Sanquelim से दाखिल किया नामांकन | वनइंडिया हिंदी

    घोषणापत्र जारी करते हुए टीएमसी नेता लुईजिन्हो फलेरो ने कहा कि अगर गोवा में हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हम स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि गोवा जो कभी शांति का उद्गम स्थल हुआ करता था, आज वो अपराध और वेश्यावृत्ति की राजधानी बन गया है। भाजपा सरकार हमें ऐसी स्थिति में ले गई है जिसे गोवा ने कभी नहीं देखा।

    पिछले साल टीएमसी ने गोवा में लड़ने का किया था ऐलान

    आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस गोवा में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद ममता बनर्जी ने गोवा और त्रिपुरा में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। पिछले साल अक्टूबर में टीएमसी ने गोवा में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। टीएमसी ने चुनाव लड़ने के ऐलान से पहले राज्य की कई हस्तियों से मुलाकात की थी और उनमें से कुछ को पार्टी में शामिल भी कराया था।

    आपको बता दें कि गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+