आज गोवा के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, पार्टी के उम्मीदवारों को देंगे जीत का मंत्र
पणजी, 04 फरवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज गोवा पहुंचेंगे। गोवा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी आज पणजी में रहेंगे। गोवा प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन अमरनाथ पंजीकर ने बताया कि राहुल गांधी को 2 फरवरी को यहा आना था लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव हुआ। दरअसल राहुल गांधी की संसद के प्रति प्रतिबद्धता और रायपुर मे भूमि पूजन का कार्यक्रम था, जिसके चलते राहुल गांधी 2 फरवरी को यहां नहीं आ सके। पणजी में राहुल गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे साथ ही वह पार्टी के उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करेंगे।

वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी गोवा दौरे पर लोगों के घर-घर जाकर पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। राहुल गांधी सुबह 10 बजे मोर्मुगांव के साडा में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक डोना पौला में स्थित इंटरनेशनल सेंटर पर 12.30 बजे होगी। दोपहर 2.15 बजे राहुल गांधी पर्यटन के प्रतिनिधियों, शैक के मालिकों, सीआईआई के प्रतिनिधियों के साथ डोना पौला में बैठक करेंगे। शाम 4 बजे राहुल गांधी वर्चुअल रैली में हिस्सा लेंगे। बता दें कि गोवा में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं जबकि चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications