14 फरवरी को गोवा में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया
पणजी, 08 फरवरी। गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐस में प्रदेश सरकार ने चुनाव के मद्देनजर 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस बाबत गोवा सरकार की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी गई है। प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि 14 फरवरी को प्रदेश में मतदान होना है, लिहाजा पोलिंग डे के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा रहा है। बता दें कि गोवा में प्रदेश की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications