Polstrat-NewsX सर्वे: जानिए कौन सी पार्टी गोवा में बनाने जा रही सरकार?

नई दिल्ली, 22 दिसंबर: गोवा का रण इस बार आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने मैदान में उतर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से लेकर तृणमूल कांग्रेस तक गोवा की जनता के बीच चुनावी प्रचार में जुट गई है। इस बीच पोलस्ट्रैट-न्यूजएक्स ने मिलकर गोवा की चुनावी हवा जानने की कोशिश की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पोलस्ट्रैट-न्यूजएक्स प्री-पोल सर्वे में गोवा की सत्ता किसके हाथ में जाने वाली है।

 Goa election Poll Survey

सर्वे में बीजेपी को बड़ी जीत

इस चुनावी सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को गोवा में फिर से बढ़त मिलने की उम्मीद है। सर्वे के मुताबिक गोवा के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की फिर से प्रचंड जीत मिलती दिखाई दे रही है। 40 सीटों में से बीजेपी को 32.80 फीसदी वोट शेयर के साथ 20-22 सीटें जीतने की आस है। वहीं आम आदमी पार्टी को 22.10% वोट शेयर के साथ 5-7 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है, जबकि कांग्रेस को 18.80% वोट शेयर के साथ केवल 4-6 सीटें मिलती नजर आ रही है।

गोवा के अगले सीएम फेस पर पसंद

भाजपा के प्रमोद सावंत 2022 में मुख्यमंत्री पद के लिए कितने पसंद किए जाने वाले हैं। इस सवाल पर 31.40 फीसदी लोगों ने उनको अपना सीएम चुना है, जबकि 23.60% लोगों ने कांग्रेस के दिगंबर कामत को अपना मुख्यमंत्री पसंद किया।

प्रमुख मुद्दे और फैक्ट

सर्वे में शामिल लोगों में से 19 फीसदी ने कहा कि पर्यटन पुनरुद्धार (14.30%), बुनियादी ढांचे (13.80%), टीकाकरण (12.20%), और विरासत स्थलों (11.10%) के बाद खनन सबसे बड़ा मतदान का मुद्दा होगा। वहीं पोलस्ट्रैट-न्यूज एक्स के चुनावी से पहले सर्वेक्षण के अनुसार आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फैक्ट स्थानीय विधायक फेस (22.20%), धर्म (19%), राष्ट्रीय नेतृत्व (18.50%), केंद्र-राज्य एक ही पार्टी (14.90%) और जाति (6.90% ) रह सकते हैं।

क्या है गोवा का जमीनी प्रभाव

चुनावी सर्वे के निष्कर्षों के अनुसार 33.50% लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने क्षेत्र में प्रभाव नहीं डाला है, जबकि 38% ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए ऐसा ही कहते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+