Video: नासिक के बाद अब गोवा में बड़ा हादसा, अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक

पणजी, मई 11: देश इस वक्त कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। रोजाना रिकॉर्ड तोड़ बढ़ते नए मरीज सरकारों की चिंता बढ़ा रहे हैं। इस स्थिति में एक तरफ जहां अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन की लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने का मामला सामने आया था, जहां ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 24 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। अब साउथ गोवा के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Recommended Video

    Oxygen Leak In South Goa : Goa के Hospital में Oxygen Tank हुआ लीक, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    Oxygen tank leakage goa

    कोरोना संक्रमण के बीच साउथ गोवा के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक से गैस लीक होने की घटना सामने आई है। इस हादसे की सूचना के बाद तुंरत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं है रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    ऑक्सीजन टैंक लीक होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पूरे अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन गैस के फैलने से धुआं-धुआं हो गया है। हालांकि अभी वहां कि स्थिति कैसी है इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+