गोवा में टीएमसी को बड़ा झटका, मडगांव से कैंडिडेट रहे महेश अमोनकर ने छोड़ी पार्टी
पणजी, 11 मार्च: गोवा विधानसभा चुनावों में पहली बार हिस्सा लेने वाली तृणमूल कांग्रेस ने भले ही कोई सीट नहीं हासिल कर पाई हो लेकिन वह राज्य में 6 फीसदी वोट पाने में कामयाब रही है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद टीएमसी को एक बड़ा झटका लगा है। मडगांव निर्वाचन क्षेत्र से गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले टीएमसी नेता महेश एस अमोनकर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

मडगांव निर्वाचन क्षेत्र से गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले टीएमसी नेता महेश एस अमोनकर ने चुनावों के दौरान नामित एआईटीसी और आई-पीएसी टीम से समर्थन और लापरवाही की कमी का आरोप लगाते हुए पार्टी से शुक्रवार शाम इस्तीफा दे दिया है। गोवा टीएमसी चीफ किरण कंडोलकर को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्या और सभी पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।
महेश एस अमोनकर ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आई-पीएसी टीम औऱ एआईटीसी पर सपोर्ट ना करने और लापरवाही का आरोप लगाया। जिसे उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताई है। मडगांव में महेश एस अमोनकर का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा। महेश एस अमोनकर चुनाव में चौथे स्थान पर रहे। उन्हें मात्र 923 वोट मिले। इस सीट पर कांग्रेस के दिगंबर कामत विजयी रहे।
गोवा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी ने सबसे ज्यादा 20 सीटें हासिल की हैं, जबकि कांग्रेस को 11, आम आदमी पार्टी को 2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी को 1, महाराष्ट्रवादी गोमंतक को 2, रिवॉल्यूशनरी गोंस पार्टी को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली हैं। राज्य में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 21 है। बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से सरकार बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications