गोवा में बोले राहुल गांधी, पेट्रोल-डीजल महंगा कर अपने 4-5 कारोबारी दोस्तों को फायदा पहुंचा रही है मोदी सरकार
पणजी, अक्टूबर 30। गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को गोवा पहुंचे। वहां उन्होंने वेल्सो में मछुआरा समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उनके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्होंने मछुआरा समुदाय के लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान राहुल गांधी ने देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ईंधन की कीमतें कम होने के बावजूद भी भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा है और इसकी वजह है कि केंद्र सरकार ईंधन पर ज्यादा टैक्स वसूल रही है।

4-5 कारोबारियों को फायदा पहुंचा रही है मोदी सरकार- राहुल गांधी
Recommended Video
राहुल गांधी ने कहा, 'यूपीए सरकार के दौरान, अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें बहुत कम हैं, लेकिन फिर भी आप अधिक भुगतान करते हैं। आज दुनिया में भारत में सबसे ज्यादा ईंधन पर टैक्स लगाया जा रहा है। ध्यान से देखें तो 4-5 कारोबारी हैं जो इससे लाभान्वित हो रहे हैं।'
जहां-जहां हमारी सरकार, वहां पूरे किए सारे वादे- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'हम गोवा को प्रदूषित जगह नहीं बनने देंगे। हम इसे कोल हब नहीं बनने देंगे। हम सबके लिए पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं।' राहुल गांधी ने आगे कहा, 'हमने छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ा और किसानों के कर्ज माफी का वादा किया और हमने (वादा पूरा) किया। आप पंजाब, कर्नाटक में भी जाकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं। हमारे घोषणापत्र में जो कुछ भी कहा जाता है वह गारंटी है, वादा नहीं'












Click it and Unblock the Notifications