Goa: उत्पल पर्रिकर की हार से क्यों दुखी हैं गोवा के बीजेपी प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, बताई वजह
पणजी, 10 मार्च। गोवा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज परिणाम भी सबके सामने आ गए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर गोवा में सरकार बनाने के लिए तैयार है, जबकि कांग्रेस एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने में नाकामयाब रह सकती है। इस बीच कुछ सीटों पर अब स्पष्ट रुझान के बाद उम्मीदवारों ने अपनी हार और जीत स्वीकार कर ली है। चुनाव से पहले चर्चा में रहे पूर्व मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर अपने सामने खड़े बीजेपी के उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट से भारी मतों से हार गए हैं। खुद अतानासियो ने अपनी जीत का ऐलान करते हुए पणजी की जनता का धन्यवाद किया है।

गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर मतगणना के बाद सबसे चर्चित पणजी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भाजपा उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट से हार गए हैं। इस बीच उत्पल पर्रिकर की हार से गोवा में बीजेपी प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी दुखी हैं। उन्होंने उत्पल पर्रिकर के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है। फडणवीस ने कहा, 'मोनसेरेट की जीत से खुश हूं लेकिन उत्पल की हार से मुझे खुशी नहीं हुई।' इसकी वजह बताते हुए फडणवीस ने कहा कि वह पर्रिवार परिवार को वह अपना मानते हैं।
यह भी पढ़ें: Goa Assembly Election Result: गोवा के मंत्री और भाजपा नेता विश्वजीत राणे जीत पर हुए इमोशनल, बोली ये बात
वहीं, जीत स्पष्ट होने के बाद अतानासियो मोनसेरेट ने कहा, 'जहां तक परिणाम की बात है तो निराश हैं। बीजेपी कैडर ने मेरे लिए नहीं बल्कि विपक्ष के उम्मीदवार के लिए काम किया। मैंने बीजेपी और कांग्रेस से लड़ाई लड़ी। यह कुछ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समर्थन के कारण है कि हम सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि बीजेपी कैडर ने मुझे पार्टी में स्वीकार नहीं किया है। मैं इसे इस तरह से देखता हूं। अगर उन्हें (उत्पल पर्रिकर) इतने वोट मिल सकते हैं, तो यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि कैडर ने अपना वोट उन्हें स्थानांतरित कर दिया है। बीजेपी नेतृत्व यहां डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाया।' गौरतलब है कि उत्पल पर्रिकर बीजेपी से पणजी विधानसभा सीट के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। इस बात से नाराज उत्पल पर्रिकर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पणजी से चुनाव लड़ने का फैसला किया।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications