Goa Assembly Election Result: गोवा के मंत्री और भाजपा नेता विश्वजीत राणे जीत पर हुए इमोशनल, बोली ये बात

पणजी, 10 मार्च। गोवा विधानसभा चुनाव परिणामों में अभी तक भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही हैं। गोवा में भाजपा नेता और गोवा में मौजूदा सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विश्वजीत राणे वोटों की गिनती में आगे चल रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर गोवा में बदलाव लाने के लिए भाजपा में शामिल हुए विश्‍वजीत शुरूआती रुझानों में 7,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल थे उनकी जीत तय मानी जा रही है।

वोटों की गिनती में आगे चल रहे राणे जीत की ओर स्‍वयं को आगे बढ़ते देख इमोशन हो गए उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए । उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है क्‍योंकि उन्‍होंने गोवा राज्य के लिए बहुत कुछ किया है। उन्‍होंने कहा यह लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है । यह लोगों और भाजपा के नेतृत्व की जीत है। कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाया है, "श्री राणे ने अपनी कार में बैठे हुए कहा, क्योंकि उनके समर्थकों ने नारे लगाए और उन्हें मुख्यमंत्री नामित करने की मांग की।

राणे ने कहा कि गोवा में मौजूदा सरकार ने महिला सशक्तिकरण और सड़क बुनियादी ढांचे के विकास सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा इस तटीय राज्य में सरकार बनाएगी।

काउंटिंग से पहले ही राणे ने बताया, हम इस गोवा चुनाव में जीत हासिल करेंगे और लोगों ने घोटालेबाजों, बाहरी लोगों को खारिज कर दिया है। लोगो ने उस पार्टी को वोट दिया है जो गोवा के लोगों के लिए काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+