Goa Election Result: जानिए GOA के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे का क्या हुआ?
पणजी। गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का आज नतीजा सामने आने वाला है, जिसके लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में प्रत्याशियों के आगे-पीछे होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पणजी विधानसभा सीट पर सभी की नजर बनी हुई थी क्योंकि इस सीट से भाजपा के दिवंगत पूर्व मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर निर्दलीय लड़ रहे थे। हालांकि उत्पल पर्रिकर को 674 वोटों की मार्जिन से करारी हार मिली है। उन्हें भाजपा की तरफ से उम्मीदवार अतानासियो मोंसेराते ने हराया है। सुबह के 11 बजे तक मतगणना के दौरान उत्पल पर्रिकर पीछे चल रहे थे। इस विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ATANASIO MONSERRATE आगे चल रहे थे।

भाजपा के उम्मीदवार अतानासियो मोंसेराते 6531 मत पा कर पहले स्थान पर रहे। जबकि उत्पल पर्रिकर को अभी तक 5857 मत मिले, जिसके चलते वह दूसरे नंबर पर रहे। वहीं आईएनसी की उम्मीदवार ELVIS GOMES तीसरे नंबर पर रहीं। बता दें कि पणजी विधानसभा सीट से दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर चुनाव लड़ा करते थे।
दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पहले ही हार मान ली थी। मतगणना केंद्र से निकलते हुए उन्होंने कहा था कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में यह अच्छी लड़ाई थी, मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं। लड़ाई से संतुष्ट हूं लेकिन परिणाम थोड़ा निराशाजनक है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत कद्दावर नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर इस बार उनकी विरासत संभालने मैदान में उतरे थे। बीजेपी से टिकट न मिलने पर पणजी से बीजेपी के खिलाफ ही निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उत्पल पर्रिकर इस सीट पर कड़ी टक्कर दे रहे थे। उत्पल पर्रिकर भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे हैं। उत्पल अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।












Click it and Unblock the Notifications