जानिए गोवा चुनाव में 27 जनवरी को ही क्यों उम्मीदवार करना चाहते हैं नामांकन

पणजी, 26 जनवरी। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो गई है। वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी है। लेकिन माना जा रहा है कि गोवा में अधिकतर उम्मीदवार 27 जनवरी को ही अपना नामांकन दायर करेंगे। दरअसल कई उम्मीदवार ऐसे हैं जो शुभ तारीख और समय पर यकीन रखते हैं, लिहाजा। हिंदू पंचांग कैलेंडर के अनुसार 27 जनवरी शुभ दिन है। ऐसे में 27 जनवरी को सुबह 8.30 बजे से शाम 3.28 बजे तक शुभ समय के बीच में ही उम्मीदवार अपना नामांकन दायर कर सकते हैं।

goa

पौष माह को शुभ नहीं माना जाता

मकर संक्रांति पर्व के साथ ही हिंदूओं के पौष माह की शुरुआत होती है, ऐसा कई लोग मानते हैं कि अच्छा काम करने की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा नहीं है। लेकिन 23 से 26 जनवरी के बीच के दिनों को शुभ माना जाता है। 23 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने की वजह से छुट्टी के चलते उम्मीदवार नामांकन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में 21 जनवरी का दिन शुभ था क्योंकि इस दिन सकट चतुर्थी होती है, लेकिन कई उम्मीदवार नामांकन के पहले ही दिन अपना नामांकन दायर करने से बचते हैं। यही नहीं कई पार्टियों की ओर से उनके उम्मीदवारों की लिस्ट भी पूरी तरह से जारी नहीं की गई है।

उम्मीदवारों ने की ये मांग

पूर्व मंत्री और विधायक रामकृष्ण धावलीकर ने कहा कि उम्मीदवार नामांकन दायर करने से पहले शुभ दिन और समय की तलाश करते हैं। हमने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है कि 23 जनवरी और 26 जनवरी को छुट्टी होने की वजह से नामांकन दायर करने के दिन कम हो गए हैं लिहाजा हमे नामांकन दायर करने के लिए कुछ और दिनों का समय देना चाहिए। अल्डोना के विधायक ग्लेन टिक्लो ने कहा कि मैं नामांकन के लिए अक्सर शुभ दिन को चुनता हूं, मैं चर्च में आशीर्वाद लेने के बाद ही नामांकन दायर करता हूं। मैं अच्छे समय पर भरोसा नहीं करता हूं, लेकिन मुझे शुभ दिन अच्छे लगते हैं।

चुनाव आयोग ने खारिज की मांग

गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी कुनाल ने कहा कि मैंने पहले ही साफ कर दिया है कि नामांकन की तारीख को सार्वजनिक अवकाश को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, उम्मीदवारों के पास इसके बावजूद पूरे पांच दिन हैं, अपने नामांकन पत्र को दायर करने के लिए। एक तरफ जहां चुनाव आयोग नियमों का हवाला दे रहा है तो दूसरी तरफ पुजारी पंचांग से इसका समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पुजारी ने बताया शुभ मुहुर्त

पोरवोरियम के पुजारी कृष्ण भट ने कहा कि मैंने उम्मीदवारों को बता दिया है कि 27 जनवरी सबसे अच्छा दिन है। पौष का महीना शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान सिर्फ शादी और गृह प्रवेश किया जा सकता है। लेकिन गोवा की मान्यता के अनुसार इसे सून महीनो कहा जाता है। लेकिन इस दौरान नामांकन के लिए कुछ दिन जरूर हैं। गौर करने वाली बात है कि अधिकतर अहम दलों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 27 जनवरी को

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+