सिद्धू की तारीफ से गदगद केजरीवाल, कहा- 'अच्छा लगता है जब...'
गोवा, 14 जुलाई: अगले साल देश में होने वाले 6 राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड के बाद अब AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को गोवा में हैं। गोवा में साल 2022 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में एक बार फिर केजरीवाल यहां लोगों से वादे करने और अपनी पार्टी का एजेंडा रखने के लिए मीडिया से रूबरू हुए। इस बीच पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट पर भी केजरीवाल ने अपना रिएक्शन दिया।
Recommended Video

दरअसल, मंगलवार को पंजाब की राजनीति में उस वक्त खलबली मच गई थी, जब नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्ववीट में आम आदमी पार्टी की तारीफ की। सिद्धू ने कहा था कि हमारे विपक्षी आप ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है। 2017 से पहले की बात हो मेरे द्वारा बेअदबी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और बिजली संकट का मुद्दा उठाया गया या फिर आज जैसा कि मैं 'पंजाब मॉडल' पेश कर रहा हूं, यह स्पष्ट है कि वे जानते हैं वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।
वहीं नवजोत सिंह की आम आदमी पार्टी की तारीफ करने पर गोवा में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह देखना अच्छा है कि विपक्षी दल भी आप के अच्छे काम की तारीफ कर रहे हैं। इसके बारे में उत्साहित महसूस करता हूं।
300 यूनिट तक बिजली मुफ्त
इसके अलावा गोवा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहां की जनता से वादा किया की हमारी सरकार आने पर हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे। हम 24 घंटे बिजली देंगे। किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि गोवा में राजनीति बहुत खराब हो गई है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था और सरकार बीजेपी की बन गई। गोवा के लोग अब साफ राजनीति चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications