गोवा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
पणजी, 20 जनवरी: गोवा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी है, जिसमें 5 उम्मीदवारो के नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले 18 जनवरी को गोवा कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 9 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था। गोवा में विधानसभा की 40 सीटों पर 14 फरवरी को वोटिंग होनी है।

चौथी लिस्ट में पणजी से कांग्रेस ने एल्मिस गोमेस को पार्टी का सिंबल मिला है, सिरोदा से तुकाराम बोरकर को प्रत्याशी बनाया है, वास्को-द-गामा से जोसे लुइस कार्लोस एल्मीडा पर पार्टी ने भरोसा जताया है, बेनाउलिम से एंथोनी डायस को टिकट दिया है, जबकि चर्चोरियम से अमित पाटकर को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट 9 जनवरी को जारी की थी, जिसमें सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया था। वहीं पहली लिस्ट 17 दिसंबर को जारी की थी, पहली सूची के तहत आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। ऐसे में अब तक चारों लिस्ट के जरिए कांग्रेस ने गोवा चुनावों में 29 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
बीजेपी और आप की लिस्ट भी जारी
वहीं बीजेपी ने भी गोवा विधानसभा चुनाव लिए गुरुवार को 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की सीट पणजी पर उनके बेटे उत्पल को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। वहीं आम आदमी पार्टी भी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी हैं।
बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी गोवा में एक ही चरण में चुनाव होंगे, 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। वहीं 2017 के गोवा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डाले तो कांग्रेस 17 सीटें जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वो सरकार बनाने में असमर्थ रहीं, जबकि बीजेपी ने 13 सीटें जीतीं थी।












Click it and Unblock the Notifications