गोवा: पानी में घुसी महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, छटपटाते हुए तोड़ दिया दम
गोवा के अम्थेन डैम में एक मगरमच्छ के हमले में महिला की मौत हो गई। महिला डैम के पास बकरियां चराने के लिए गई हुई थी।

गोवा में आए दिन मगरमच्छ को देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, आज उत्तरी गोवा के अम्थेन डैम में एक मगरमच्छ ने एक 45 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
फायर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें करीब 2.20 बजे स्थानीय लोगों का फोन आया, जहां उन्हें एक महिला का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। महिला की पहचान संगीता बाबल शिंगड़ी बताई गई है।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला अपनी बकरियां चराने के लिए वहां आई थी। किसी कारण वो पानी में चली गई। तभी मगरमच्छ ने उसे खींच लिया और उसे मार दिया। शव पुलिस को सौंप दिया गया है। जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध में कई मगरमच्छ हैं। संबंधित अधिकारियों को लोगों को पानी में जाने से रोकने के लिए बांध के किनारे रेलिंग लगानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications