UP News: मंत्री नहीं बने तो बीजेपी से दूरी बना लेंगे ओपी राजभर?, खुद बताई सच्चाई, कहा- एक दिन ऐसा जरूर...
UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद में स्थित महाराणा प्रताप सभागार में पार्टी की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी लोग जी जान से जुट जाइए।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए जाने वाले आपत्तिजनक बयानों को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा मीडिया द्वारा मंत्री ने बनाए जाने के बाद भाजपा से दूरी बनाने के सवाल पर भी उन्होंने जवाब देते हुए इसे झूठ बताया।

मंत्रिमंडल का विस्तार होते ही चल जाएगा पता
पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न हो जाने के बाद मीडिया कर्मियों द्वारा ओमप्रकाश राजभर से मंत्री ना बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी से दूरी बनाने वाले मामले को लेकर सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जिस दिन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा उस दिन मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है और उन्हें मंत्री जरुर बनाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री न बनने और इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबर कुछ समाचार चैनल के साथियों द्वारा सूत्रों के हवाले से चलाई गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय या राजभवन से ऐसी कोई सूचना नहीं है। बिना सूचना के खबर चलाई जाने से उनकी खबर पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।
वहीं समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए जाने वाले आपत्तिजनक बयान को लेकर उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य संविधान को नहीं मानते हैं और हम उनकी बातों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने अभी कहा कि डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सभी धर्म को अपने-अपने तरीके से मानने की व्यवस्था की है और किसी भी धर्म के प्रति उंगली उठाने के लिए संविधान में कोई व्यवस्था नहीं है।














Click it and Unblock the Notifications