UP News: मुख्तार अंसारी के करीबी विक्रम अग्रहरि समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से बड़ी खबर सामने आई है। गाजीपुर से माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी विक्रम अग्रहरि समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुख्तार अंसारी की करीबी को गिरफ्तार करने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पकड़े गए दोनों लोगों पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप है। दोनों के ऊपर मनोज कुमार नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी।

up-news-police-caught-two-people-including-vikram-agrahari-close-to-mukhtar-ansari

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने विक्रम अग्रहरि समेत उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, मारकिनगंज निवासी मनोज कुमार द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि 26 जून 2018 को मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा ने हमारे भाई संतोष कुमार को अपने घर सैयदवाडा बुलाकर घर में बंद कर दिया।

उसके बाद उन लोगों ने भाई को धमकी देने के साथ ही हम लोगों को वहां बुलाया और जबरन हमारी जमीन को अपने नाम करवा लिया। मनोज ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान वहां पर विक्रम बाबू अग्रहरि और संजय अग्रहरी सहित कई अन्‍य लोग मौजूद थे।

इस मामले में मनोज ने यह भी आरोप लगाया था कि उन लोगों ने खाते में जो पैसा दिया था उसको असलहे के बल पर ब्‍लैंक चेक लेकर निकलवा लिया। पीड़ित नहीं अभी आरोप लगाया कि इसी तरह साल 2019 में जंगीपुर स्थित जमीन और मकान को धमकी देते हुए जबरिया बैनामा करा लिया।

मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा शरजील रजा, विक्रम बाबू अग्रहरि और संजय अग्रहरी तथा शंकु अग्रहरि के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

शनिवार को विक्रम अग्रहरि समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्तार अंसारी से जुड़े विक्रम अग्रहरि की गिरफ्तारी होने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्तार से जुड़े लोग दहशत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+