साधु के वेश में भीख मांग रहे थे तीन मुस्लिम, शक होने पर ग्रामीणों ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ?

Three Muslims begging in the guise of sadhus: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में साधु वेश में भिक्षा मांगना तीन मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया। तीनों की हरकतों को देखकर ग्रामीणों को उनके ऊपर शक हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान वहां पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान वहीं मौजूद किसी ने पुलिस को फोन करके इस मामले की जानकारी दे दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और तीनों संदिग्ध साधुओं को पड़कर थाने ले आई।

three-muslims-were-begging-in-the-guise

थाने पर तीनों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो सच्चाई सामने आई। पूछताछ में पता चला कि तीनों मुस्लिम हैं और साधु के वेश में तीनों गांव वालों से भिक्षा मांग रहे थे। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने उनका चालान कर दिया।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद बाजार का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर में सुकहां गांव में तीन साधु फेरी करते हुए दिखाई दिए। तीनों साधु जोगी का बेस धारण किए हुए थे। इस दौरान ग्रामीण उन लोगों से बात करने लगे।

बातचीत के दौरान तीनों साधुओं की हरकतें अजीब लगीं। उसके बाद मुस्लिम होने के शक में लोगों ने कड़ाई से पूछताछ करना शुरू कर दिया तो पता चला कि हिंदू जोगी के वेश में तीनों युवक मुस्लिम हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों द्वारा फोन करके पुलिस को जानकारी दी गई।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है उसके बाद तीनों को पड़कर थाने ले आई। थाने पर पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों का नाम शहजाद खान, सोहराब खान और नियाद खान है। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि तीनों मुस्लिम युवक मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अतरसांवा गांव के रहने वाले हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में उन लोगों द्वारा बताया गया कि कई पीढियां से उनके पूर्वज साधु बनकर भिक्षा मांगते रहे हैं। उन लोगों ने यह भी बताया कि इस कार्य में हम लोगों ने किसी प्रकार की साजिश नहीं की है। फिलहाल तीनों युवकों की सच्चाई सामने आने के बाद संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों का चालान कर दिया। वहीं हिंदू साधू के वेश में पकड़े गए मुस्लिम युवकों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+