दिवाली पर उजड़ गए तीन परिवार, एक ही बाइक पर सवार 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
Accident in Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में शुक्रवार की रात्रि में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त घर से एक ही बाइक पर बैठकर बाजार जा रहे थे। हादसे के बाद तीनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
वहीं घटना के बाद तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बाइक को धक्का मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि गाजीपुर जनपद की नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी 45 वर्षीय इंद्रमणि यादव इसी गांव के 27 वर्षीय सरोज यादव के साथ जल्लापुर निवासी 28 वर्षीय शैलेष यादव एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार रात्रि में कहीं जा रहे थे।
बताया जा रहा है की बाइक सवार तीनों दोस्त रात में करीब 10:30 बजे शाहबाजकुली में पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनको धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद तीनों दोस्त बाइक से गिर गए और तीनों दोस्तों को कुचलते हुए वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि दुर्घटना के बाद आवाज इतनी तेज हुई जिससे लगा कि किसी ने बम फेंक दिया हो। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा फोन करके पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस तीनों की डेड बॉडी कब्जे में ले ली।
उसके बाद तीनों की मोबाइल के आधार पर उनके बारे में जानकारी हुई। पुलिस द्वारा रात में ही उनके घर वालों को फोन करके सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद तीनों के परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि सरोज 3 साल की अंजलि नामक एक बेटी और 2 साल का काजू नामक एक बेटा है।
इसके अलावा शैलेश और इंद्रमणि भी शादीशुदा थे। परिजनों द्वारा बताया गया कि सभी लोग रात में करीब 8:00 बजे घर से किसी काम से निकले हुए थे। इस बारे में सीओ कासिमाबाद चोब सिंह द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। मरने वाले तीनों युवकों की डेड बॉडी कब से मिलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications