मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- सिटिंग जज से कराई जाए जांच, सामने आ जाएगी मौत की सच्चाई
Akhilesh Yadav reached Mukhtar Ansari house: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर मोहम्मदाबाद में स्थित मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे। अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के परिजनों से करीब 30 मिनट तक बात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से सिटिंग जज से मामले की जांच कराई जाए तो मौत की सच्चाई सामने आएगी।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार कस्टोडियल डेथ के मामले में रिकॉर्ड बनाना चाहती है। सरकार में से कई लोगों की मौत जेल में हुई जो लोग जेल में रहते हुए खुद की हत्या कराई जाने की असम का जताई थी।

वहीं मीडिया कर्मियों द्वारा मुख्तार अंसारी के परिवार से क्या बात हुई पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी जो भी बातचीत हुई है उसे हम सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आप मीडिया वाले लोग हैं और आप सब कुछ समझते हैं।
जेल में रहने के बाद भी जनता उन्हें चुनती रही
मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जेल में रहते हुए भी इतने सालों तक जनता उन्हें चुनती रही। इसे स्पष्ट है कि वह लोगों की मददगार थे।
लोकतंत्र में जनता इस पर भरोसा करती है जो लोगों के दुख और दर्द को समझता हो। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जिस तरह से लोग लगातार उनके परिवार से जुड़ रहे हैं इससे पता चलता है कि यह परिवार आम लोगों के लिए काम करने वाला परिवार है।
अग्निवीर की तरह खाकी वालों की वर्दी भी 4 साल की हो जाएगी
गाजीपुर में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद से बड़ा गुंडा कौन है। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तो अग्नि वीर की तरह खाकी वालों की वर्दी भी 4 साल की कर दी जाएगी।
मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव उनके घर से थोड़ी दूर पर स्थित काली बाग कब्रिस्तान पहुंचे। काली बाग कब्रिस्तान पहुंचकर उन्होंने मुख्तार के कब्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गाजीपुर मुख्तार अंसारी के घर अखिलेश यादव के आने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए थे। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी देखने को मिले। जिलाधिकारी और सपा के साथ ही पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात रही।












Click it and Unblock the Notifications