Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Raja Raghuwanshi की रहस्यमयी मौत, पत्नी सोनम 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर में ढाबे पर मिली…अब खुलेगा राज?

Raja Raghuwanshi Case: मेघालय के शांत पहाड़ों में एक हनीमून की शुरुआत हुई और फिर वो रहस्यमयी कहानी बन गई, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा। इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय पहुंचे नवविवाहित दंपती अचानक लापता हो गए थे। अब इस कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है।

राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद से लापता चल रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी आखिरकार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जिंदा मिली है। गाजीपुर जनपद की पुलिस ने उसे नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे से बरामद किया है। यह गिरफ्तारी 17 दिन की तलाशी के बाद हुई।

raja-raghuwanshi-sonam-meghalaya

फिलहाल पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सोनम किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही है। हालांकि उसे पकड़ने के बाद प्रारंभिक मेडिकल जांच कराई गई और उसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। मेघालय पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है। अब उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।

शिलांग में शुरू हुआ था रहस्य

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। 23 मई को वे शिलांग के नोंग्रियाट गांव पहुंचे और वहां से अचानक लापता हो गए। उनके साथ किराए की स्कूटी भी थी।

24 मई को स्कूटी सोहरा के पास लावारिस हालत में मिली। 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला। उनकी पहचान उनके हाथ पर बने 'राजा' नाम के टैटू से हुई। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई।

परिवार को था अपहरण का शक

राजा की मौत के बाद से सोनम की तलाश जारी थी। परिजनों ने शक जताया कि सोनम का अपहरण हुआ है। उनके अनुसार, राजा की हत्या के बाद उसे बांग्लादेश ले जाया गया होगा। सोनम का कोई सुराग नहीं मिलने से चिंता गहरी होती जा रही थी।

अब सोनम की गाजीपुर से बरामदगी ने कहानी को नया मोड़ दे दिया है। परिजनों की उम्मीदें जिंदा हैं लेकिन इस चुप्पी में कई सवाल भी हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिक गई हैं।

गाइड भकुपर वानशाई और अल्बर्ट पीडी ने बताया कि उन्होंने दंपती को शिपारा होमस्टे छोड़ा था। दोनों ने अगली सुबह बिना गाइड के लौटने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि रास्ता उन्हें याद है।

होमस्टे के मालिक ने बताया कि दंपती ने कमरे का किराया चुकाया और 23 मई की सुबह छह बजे बिना नाश्ता किए चेकआउट कर चले गए। इसके बाद दोनों फिर कभी दिखाई नहीं दिए।

पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजा की हत्या मामले में मेघालय पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी इंदौर निवासी हैं। महिला यानी सोनम भी अब यूपी के गाजीपुर में पकड़ी गई है।

ऐसे में पुलिस अब राजा की पत्नी सोनम व अन्‍य से पूछताछ करते हुए घटना के तह तक जाने की कोशिश करेगी जिससे हत्‍या या मौत की वहज सामने आ सके कि आखिर हनीमून की आड़ में असल साजिश क्या थी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+