OP Rajbhar का अखिलेश यादव पर निशाना, 'जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वह किसी का नहीं होगा'
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता और चाचा का नहीं हो सका वह किसी और का क्या हो सकता है।
इसके अलावा उन्होंने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडिया कंपनी में जितने लोग भर्ती हैं सभी लोग सीबीआई और ईडी से डरते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसे यह साबित होता है कि विपक्ष के लोग खुद बता रहे हैं कि उनकी जब सरकार थी तो सीबीआई और ईडी काम नहीं करती थी।

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे। गाजीपुर में पहुंचने के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न इलाकों में दौरा किया तथा पार्टी के लोगों से बातचीत करने के साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा किया।
इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लूटमार कंपनी वाले लोग जो अपनी सरकार के समय लूटमार किए थे उसी की जांच आज ईडी और सीबीआई कर रही है। आज जब मोदी सरकार में यह जांच की जा रही है तो उनका दर्द हो रहा है।
अखिलेश यादव द्वारा पीडीए तथा जातिवार जनगणना कराए जाने वाले मामले पर सरकार को घेरने को लेकर मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा जिस पर ओपी राजभर ने कहा कि सत्ता में थे तो उन्हें जातिवार जनगणना कराने की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि मैं देश का इकलौता नेता हूं जिसने अपने बेटे को कम बनाया। वह हमारा नहीं हुआ अपने चाचा का नहीं हुआ तो वह देश में किसी का नहीं हो सकता।












Click it and Unblock the Notifications