Ghazipur News : दगे कारतूस इकट्ठा कर रहे अखिलेश, ओपी राजभर ने कहा- पब्लिसिटी के लिए बयान बाजी कर रहे मौर्य

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश दगे कारतूस जमा कर रहे हैं।

om prakash Rajbhar Ghazipur

Ghazipur पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। हाल ही में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के बाद समाजवादी पार्टी द्वारा जारी पदाधिकारियों की सूची पर ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव दगे कारतूस जमा कर रहे हैं। इसके अलावा राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान को पब्लिसिटी स्टंट बताया।

इन लोगों के चलते ही हार गए 2022 चुनाव

इन लोगों के चलते ही हार गए 2022 चुनाव

बता दें कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। उसमें शिवपाल यादव‚ स्वामी प्रसाद मौर्या सहित कई नेताओं का नाम शामिल है। सपा के द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन और उसमें शामिल किए गए नेताओं के बारे में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिन नेताओं को अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है उनको साथ लेकर ही 2022 विधानसभा चुनाव लड़े थे और ऐसे लोगों के कारण ही 2022 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव दगे कारतूस जमा कर रहे हैं।

रामचरित मानस की चौपाई अब कैसे गलत हो गई

रामचरित मानस की चौपाई अब कैसे गलत हो गई

ओपी राजभर ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर लेकर दिए गए बयान को पब्लिसिटी स्टंट बताया। राजभर ने कहा कि जब स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में थे उस समय रामचरित मानस के दोहे और चौपाई उन्हें सही लगते थे। उसके बाद वे बसपा का दामन छोड़कर भाजपा में चले गए और रामम शरणं गच्छामी करते हुए राम के शरण में चले गए। उसके बाद बेटी को भाजपा से सांसद बनाया और खुद मंत्री बन गए तथा ग्रंथों पर फूल माला चढ़ाए‚ तब भी दोहा और चौपाई सब सही था। उसके बाद उन्हें लगा कि 2022 में सपा की सरकार बनने वाली है और फिर सपा में आ गए। नया दांव लगाते हुए सपा में गए ताे चुनाव हार गए। 10 माह बीत गया फिर उन्हें कोई नहीं पूछा ऐसे में सोचा कि कोई नया दांव लगाए नहीं तो कोई जानेगा ही नहीं।

अखिलेश यादव बताएं अपना धर्म

अखिलेश यादव बताएं अपना धर्म

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अपना धर्म बताएं। उनको बताना चाहिए कि वे किस धर्म को मानते हैं। समाजवादी पार्टी जब सत्ता में रहती है तो सभी धर्म को मानती है। जब मुख्यमंत्री थे तब वे सभी धर्मों को मान रहे थे। अभी कुछ दिन पहले हमने देखा कि वो कहीं पूजा करने जा रहे थे, वहां उनको लोगों ने काला झंडा दिखा दिया। तो वे बताएं कि वो पूजा करने जा कहां रहे थे? मस्जिद में, गुरुद्वारा में या चर्च में जा रहे थे। यदि वो सनातन धर्म को नहीं मानते हैं तो आखिर वो पूजा करने जा कहां रहे थे। शिवपाल यादव को अकेले टिकट मिला और समाजवादी पार्टी से लडे़ और यहां भी अब अकेले महासचिव बना दिया गया तो अपमान और सम्मान की बात कहां हैं। ये लोग कुछ करने वाले नहीं हैं, आगे 24 का चुनाव आ रहा है सब पता चल जाएगा। राजभर ने कहा कि हमें लगता है कि अभी 10 साल तक इन लोगों को ऐसे ही चलना है।

Recommended Video

    गाजीपुर: इस सरकारी अस्पताल में मरीजों को रेफर करना है मजबूरी, जाने वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+