Ghazipur News: घर के बाहर खेल रही मासूम से पड़ोसी ने किया रेप, पकड़े जाने पर भागा, मुठभेड़ में गिरफ्तार
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में 8 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद आरोपी लघु शंका का बहाना बनाकर दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा। उसके बाद मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़ा गया आरोपी आजमगढ़ जनपद के महुआरी निवासी कृष्णा दुबे बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बताया गया कि पकड़े गए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरी घटना गाजीपुर जनपद के गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की रहने वाली 8 वर्षीय नाबालिग बेटी अपने घर के सभी खेल रही थी। बेटी के पिता ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में कृष्णा दुबे नामक एक युवक अपने नाना के यहां रहता है। वह उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले में पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी इसी दौरान वह पेट दर्द करने का बहाना बनाया। ऐसे में पुलिस उसे भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रही थी।
स्वास्थ्य केंद्र जाते समय भदौरा रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद था ऐसे में पुलिस गेट खुलने का इंतजार करने लगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान लघु शंका करने के बहाने आरोपी गाड़ी से नीचे उतरने लगा और एक दरोगा की पिस्टल छीन कर वह भागने लगा।
ऐसे में पुलिस द्वारा उसे रुकने को कहा गया तो वह पुलिस को गोली मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में जाकर लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके बाद पुलिस उसे पड़कर भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications