Ghazipur News : विकास मतलब HIRA होता है, गलत बटन दबाने से आता है माफिया राज -जेपी नड्डा

2024 चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को गाजीपुर में पहुंचे। गाजीपुर में पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरका

JP Nadda Ghazipur

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को गाजीपुर में पहुंचे। गाजीपुर में पूर्व सैनिकों को उन्होंने संबोधित किया इसके अलावा पार्टी द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गलत बटन दबाने से माफिया राज आ जाता है और सही बटन दबाने से मेडिकल कॉलेज बनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता नहीं सही बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी और विकास को चुना। इस दौरान उन्होंने विकास का मतलब HIRA बताया।

HIRA मतलब- हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवेज

HIRA मतलब- हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवेज

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि विकास का मतलब HIRA होता है। इसके बाद उन्होंने HIRA का मतलब समझाते हुए बताया कि H मतलब हाईवे, I मतलब इंटरनेट, R मतलब रेलवे, A मतलब एयरवेज। आगे उन्होंने कहा कि इसके आगे और जोड़ लीजिए तो अब वाटर वे भी हो गया है। गंगा विलास भी चल पड़ा है। यह विकास की नई कहानी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गाजीपुर काफी बदल चुका है पहले वाराणसी से गाजीपुर आने में घंटों लग जाते थे लेकिन अब सिर्फ डेढ़ घंटे में ही कोई वाराणसी से गाजीपुर का सफर तय कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर आ गया है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि आप जब एप्पल की मोबाइल लेते हो तो उसके डिब्बे पर देखना उस पर लिखा रहता है मेड इन इंडिया। यानी अब एप्पल का मोबाइल भी इंडिया में बन रहा है। दवाइयों में दुनिया को सबसे सस्ती और सबसे इफेक्टिव दवाई दे रहे हैं।

फौजी ताकतवर होते हैं तो देश की बढ़ती है ताकत

फौजी ताकतवर होते हैं तो देश की बढ़ती है ताकत

गाजीपुर में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब फौजी ताकतवर बनता है तो देश ताकतवर बनता है और देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने वहां मौजूद पूर्व सैनिकों से सवाल करते हुए कहा कि कौन प्रधानमंत्री हैं? जिन्होंने सीमा पर जवानों के साथ दीपावली मनाई। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सीमा पर देश के जवान अकेले नहीं हैं। देश के प्रधानमंत्री और देश की 130 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर भी जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान अलग-थलग हो चुका है।

जाति और मजहब की राजनीति से किसी का कल्याण नहीं

जाति और मजहब की राजनीति से किसी का कल्याण नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों के द्वारा बनाई गई डबल इंजन की सरकार अपराध को खत्म करने का काम की है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों पर कैसे लगाम लगाया जाता है इसका जीता जागता उदाहरण आप गाजीपुर में देख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले गाजीपुर से लखनऊ जाने में 7 से 8 घंटे लग जाते थे लेकिन अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बन जाने से ढाई घंटे में लोग लखनऊ पहुंच जाते हैं। आगे उन्होंने कहा कि जाति और मजहब की राजनीति से कभी किसी का कल्याण नहीं हो सकता है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भले ही हमें यहां सफलता न मिली हो लेकिन यहां विकास कार्यों को करने में हमने कोई कमी नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी और डबल इंजन की सरकार पर आप लोग भरोसा कीजिए और आपके और आपके परिवार की सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी पीएम मोदी जी के नेतृत्व में मैं आपको देता हूं।

Recommended Video

      गाजीपुर: चौबीस घंटे बाद अपहरण कर्ताओं के चंगुल से बचकर सकुशल पहुंचा घर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+