Ghazipur: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, झारखंड में लूट की घटना को दिया था अंजाम
Ghazipur जिले में बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल हो गया।
गाजीपुर, 23 सितंबर : Ghazipur जिले में बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस टीम ने उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा और चार खोखा व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। एसपी गाज़ीपुर ने बताया कि बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था और पूर्व में झारखंड में हुई ट्रक की लूट की घटना को इसके द्वारा अंजाम दिया गया था।

पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे बदमाश
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में कोतवाली थानाध्यक्ष द्वारा अंधवा पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी। बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे बाइक सवार दो लोग तेज रफ्तार में वहां पहुंचे, उनको पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिसकर्मियों को गाली देते हुए बैरिकेडिंग से बच कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए उनका पीछा कर लिया गया। आगे जमानियां मोड़ तिराहे पर रजदेपुर चौकी प्रभारी द्वारा भी चेकिंग किया जा रहा था और कंट्रोल रूम की सूचना पर वहां पुलिस कर्मी अलर्ट हुए लेकिन बाइक सवार बदमाश वहां भी पुलिस टीम पर फायर करते हुए आगे भाग निकले।

पुलिस ने किया था पीछा और एसओजी टीम भी पहुंच गई
पुलिस पर फायर करने के साथ ही बाइक सवार बदमाश भाग रहे थे। इधर कंट्रोल रूम द्वारा सूचना जारी किए जाने के बाद एसओजी टीम भी वहां पहुंच गई और बदमाशों के पीछे लग गई। टीम द्वारा सुखदेव चौराहे के पास आरोबी के ऊपर घेरेबंदी की गई। वहां पहुंचने पर दी बदमाशों द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायर किया गया हालांकि पुलिस द्वारा भी जबाबी फायर किया गया जिसके चलते एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूसरा बदमाश वहां से भागने में सफल हो गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और चार खोखे बरामद किए हुए।

झारखंड में ट्रक चालक की हत्या कर लूट का आरोप
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश दिलीप यादव पुत्र सुरेंद्र यादव आजमगढ़ जिले के अतरौलिया इलाके के रतुआपार गांव का निवासी है। उसके ऊपर आजमगढ़ पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पूर्व में झारखंड से सरिया लोड करके पश्चिम बंगाल जा रही सरिया जदे ट्रक के चालक की हत्या करके ट्रक को लूट लिया गया था। इस घटना में दिलीप की पूर्ण सहभागिता थी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं फरार बदमाश की पहचान श्रवण यादव के रूप में हुई है, पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications