Ghazipur Lok Sabha Chunav Result 2024: गाजीपुर सीट पर किसे मिली जीत? अफजल अंसारी या पारसनाथ राय
Ghazipur Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट काफी चर्चा में रही है। इसकी बड़ी वजह है यहां से मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी मैदान में हैं। यहां पर उनका सीधा मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी पारसनाथ राय से था।
गाजीपुर से अफजल अंसारी ने पारसनाथ राय को बड़े अंतर से हरा दिया है। अफजल अंसारी ने पारसनाथ को 124861 वोटों से हराया है। अफजल अंसारी को 539912 वोट मिला। जबकि पारसनाथ को 415051 वोट मिले हैं। तीसरे पायदान पर उमेश कुमार हैं जिन्होंने यहां 164964 वोट हासिल किए हैं।

आज जब सुबह मतों की गणना शुरू हुई उसके बाद से ही अफजल अंसारी यहां आगे चल रहे थे। पूरी काउंटिंग के दौरान यहां अफजल अंसारी ने बढ़त बनाए रखी।
गाजीपुर से पिछले चुनाव भाजपा ने कद्दावर नेता मनोज सिन्हा को टिकट दिया था। लेकिन सपा-बसपा गठबंधन से अफजल अंसारी ने उन्हें चुनाव में हरा दिया था। जिसके बाद मनोज सिन्हा का जम्मू कश्मीर का एलजी बना दिया गया और इस बार भाजपा ने पारस नाथ राय को टिकट दिया।
2014 के चुनाव में गाजीपुर से मनोज सिन्हा ने तकरीबन 33 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें तीन लाख से अधिक वोट मिले थे। उनके खिलाफ 2014 में सपा ने शिवकन्या कुशवाहा को उतारा था। उन्हें तकरीबन 2.74 वोट मिले थे। जबकि बसपा के कैलाश नाथ को 2.41 लाख वोट मिले थे। वह तीसरे पायदान पर रहे थे।
अफजल 2004 से 2009 के बीच गाजीपुर से सांसद रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से सपा और ओपी राजभर की पार्टी ने गठबंधन किया था।
लेकिन यहां सभी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को हार मिली थी। यहां सपा-सुभासपा ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
बता दें कि यूपी की उत्तर प्रदेश में सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा के खाते में 33 सीटें आई हैं। कांग्रेस ने यहां 6 सीटों पर तो आरएलडी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications