UP Ghazipur : भूमि विवाद में मारपीट, पुलिस के सामने लाठी-डंडे लेकर दौड़ते दिखे लोग, देखें Video

UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में लोग मारपीट कर रहे हैं। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर लाठी डंडा लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।

fight-in-front-of-police-over-land-dispute-video-goes-viral-in-ghazipur-up

दरअसल, यह पूरी घटना गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में कुछ दिन पूर्व मारपीट हुई थी। इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

एक पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने के लिए स्कॉर्पियो लेकर गांव में पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से उनकी कहा सुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद दूसरे पक्ष से काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी।

देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने स्कार्पियो सवार लोगों को दौड़ा लिया। वायरल वीडियो में भी दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष के लोग स्कॉर्पियो में बैठकर भागते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरे पक्ष से काफी संख्या में लोग स्कार्पियो सवार लोगों को दौड़ा रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद है और पुलिसकर्मी के सामने भी लोग लाठी डंडा लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनको मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया और उनका मेडिकल कराया गया।

देखें Video-

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह द्वारा बताया गया की भूमि की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+