Ghazipur में देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो घायलों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर जिले के दुल्हपुर थाना अंतर्गत मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने असलहा और पिकअप में लदे गोवंश बरामद किया है।

Ghazipur जिले में शनिवार की देर रात्रि में पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चार अभियुक्तों में दो अभियुक्त 15-15 हजार के इनामी बताए जा रहे हैं। घायल दोनों अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके से पुलिस टीम ने चार तमंचा और 6 जिंदा कारतूस तथा पिकअप में लगे 8 गोवंश और एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है।

अमारी गेट पर पुलिस टीम कर रही थी चेकिंग
सोशल मीडिया सेल गाजीपुर द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि स्वाट टीम और दुल्हपुर थाने की पुलिस टीम शनिवार की देर रात्रि में अमारी गेट के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चीता-02 के द्वारा थानाध्यक्ष को सूचना दी गई कि भुड़कुड़ा की तरफ से एक तेज रफ्तार की पिकअप जा रही है जिस पर गोवंश लदे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई उसके बाद पिकअप के आने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पिकअप चालक और उसमें सवार लोग पुलिस टीम पर फायर करते हुए पिकअप लेकर भागने लगे। ऐसे में पुलिस टीम ने उनका पीछा कर लिया।

धर्मागत इंटर कॉलेज के पास हुई मुठभेड़
भाग रहे पशु तस्करों को पुलिस ने घेर लिया इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार रेकी कर रहे पशु तस्कर भी पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पशु तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर लगातार जानलेवा फायरिंग की जाने लगी ऐसे में आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पिकअप में सवार एक अभियुक्त तथा पल्सर बाइक पर पीछे बैठे अभियुक्त को लगी। गोली लगने के बाद दोनों अभियुक्त घायल हो गए। उसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया। घायल अभियुक्तों की पहचान खुर्शीद खान निवासी नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर और राहुल चौहान निवासी आनापुर, सरयां, थाना करंडा गाज़ीपुर के रूप में और आने दो अभियुक्तों ने अपना नाम चंदन यादव बता बड़ागांव थाना सादात जनपद गाजीपुर और योगेश यादव निवासी पारा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर बताया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पशु तस्करों के पास से 315 बोर का चार तमंचा, तथा छह जिंदा कारतूस एक पिकअप और पिकअप के अंदर रखें 8 गोवंश तथा एक पलसर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications