Mukhtar Ansari के करीबी अंगद राय की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त, जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

मुख्तार अंसारी और मुख्तार के करीबियों के खिलाफ योगी सरकार की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

Angad Rai close aide Angad Rais property worth Rs 10 crore seized

Mukhtar Ansari और मुख्तार के करीबियों के खिलाफ योगी सरकार की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा Mukhtar Ansari और मुख्तार के करीबियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जहां मुख्तार के करीबी अंगद राय की 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई वहीं रविवार को 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

कार्रवाई किए जाने के बाद मुख्तार अंसारी के करीबियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि यह संपत्ति गैंग के सहयोगी हरिनारायण सिंह यादव तथा ड्राइवर निरंजन प्रसाद यादव के नाम से थी।

अधिकारियों द्वारा यदि बताया गया कि गाजीपुर के मौजा चकरसीद जफरपूरा शहरी परगनाग तहसील मोहम्मदाबाद में 04 सितंबर 2014 को रकबा 0. 196 हेक्टेयर यानी 1960 वर्ग मीटरभूमि गैंग के आपराधिक सहयोगी हरिनारायण सिंह यादव व ड्राइवर निरंजन प्रसाद यादव के नाम से संयुक्त रूप से रजिस्ट्री कराई गई थी।

बताया गया कि जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियुक्त अंगद राय की लगभग 10 करोड़ की अचल बेनामी संपत्ति जो अंगद राय और गिरोह से जुड़े सहयोगी सदस्यों के नाम पर थी उसे कुर्क किया गया है।

अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि अभियुक्त द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करते हुए अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक और भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य कार्य करने के बाद अर्जित धन से बेनामी संपत्ति बनाई गई थी।

जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए भूखंड पर रविवार को एसपीआरए बलवंत, सीओ मुहम्मदाबाद हितेंद्र कृष्ण ,भांवरकोल थाना अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ राय, मुहम्मदाबाद कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ,थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर विश्वनाथ यादव पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे।

भूखंड पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा वहां पर नोटिस चस्पा किया गया उसके बाद मुनादी कराई गई। मुनादी कराने के बाद जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में उक्त भूखंड को कुर्क कर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों और पुलिस फोर्स के अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+