रिश्‍ता कलंकित: बेटे की मौत के बाद ससूर करता था बहू से अश्‍लील हरकत

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश के ग‍जियाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने बहू और ससूर के मर्यादित रिश्‍ते को कलंकित कर दिया। मल्‍टीनेशनल कंपनी (एमएनसी) में बतौर असिस्‍टेंट मैनेजर बहू ने अपने रिटायर्ड बैंक अधिकारी ससूर पर अश्‍लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। बहू का आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही उसका ससूर उसके साथ अश्‍लील हरकतें करता है। इस संबंध में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही ससूर फरार है।

Woman molested by her father in law in Ghaziabad
प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक कौशांबी निवासी गुड़गांव स्थित एमएनसी में कार्यरत व्‍यक्ति से महिला की वर्ष 2000 में शादी हुई थी। शादी के बाद से वो पति, सास और ससुर के साथ कौशांबी में रहने लगी। वर्ष 2012 में अचानक उसके पति की मौत हो गई। उसका 10 वर्ष का एक बेटा और 9 वर्ष की एक बेटी है। पति की जगह पर उसकी कंपनी में ही महिला को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी मिल गई।

महिला का आरोप है कि कुछ महीनों बाद ही ससुर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे। आए दिन हाथ पकड़ने और जबरदस्ती की कोशिश करने पर आखिर महिला ने परेशानी विदेश में रहने वाली अपनी बहन को बताई। इसके बाद महिला ने इंदिरापुरम थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ससूर की गिरफ्तारी बहुत जल्‍द हो जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+