गाजियाबाद में तलाकशुदा महिला से चलती कार में सामूहिक बलात्कार, सड़क पर फेंका

उसी दौरान एक व्यक्ति महिला के पास आया और उसने खुद को लड़की का अंकल बताया। मामले के अनुसार जब महिला ने उस व्यक्ति से कहा कि उसे नौकरी की जरूरत है तो उस परिचित व्यक्ति कहा कि वह उसे काम दिला सकता है और फिर महिला को उसकी कार में लोनी इलाके चलने को कहा। लोनी में उस व्यक्ति के तीन और दोस्त कार में सवार हो गए। इन लोगों ने फिर इस महिला से चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया. यह घटना एक घंटे तक चलती रही।
बाद में चारों आरोपी महिला को गाजियाबाद के गोविन्दपुरम इलाके में फेंक कर फरार हो गए। जैसे-तैसे महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल चेकअप के लिये भेज दिया है। मालूम हो कि इससे पहले भी गाजियाबाद में चलती कार में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications